फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैस गोदाम सड़क जर्जर व क्षतिग्रस्त होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गैस गोदाम रोड पिछले काफी समय से जर्जर व क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग को लोग मिनी बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह मार्ग पर खस्ताहाल होने के साथ ही इस पर जलभराव है। इस कारण लोगों की समस्या और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका के विरुद्ध सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया।
नगराध्यक्ष अनुज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि इस मार्ग सीधे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर जाकर खुलता है। इसलिए इस मार्ग को लोग मिनी बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पिछले तीन वर्षों से सड़क का नामोनिशान गायब हो चुका है। सड़क के स्थान पर बजरी बिखरी है व गड्ढे बने हुए हैं। दो माह पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद नगर पालिका को निर्देश दिए गए, पर नगर पालिका ने सड़क को दुरुस्त करने का कार्य नहीं किया। जिससे सड़क आज भी जर्जर बनी है तथा सड़क पर जलभराव है।
जर्जर होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसा होते रहते हैं। स्कूली बच्चे आने व जाने के लिए क्षतिग्रस्त मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर व्यापार ठप बना हुआ है। जिससे व्यापारी दिन भर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल, मोनू शर्मा, रोहित दिवाकर, रजत यादव, अजय जैन, अरविंद गुप्ता, अतुल कश्यप, शगुन ठाकुर, विक्की रस्तोगी, जितेंद्र सैनी, चंद्रभान सिंह, अंकित दिवाकर, मनोहर पाल, शोभित रघुवंशी, लकी कुमार, अनुराग शर्मा, अनुराग तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें