संभल। रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बताया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिससे सनातन व हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपकर मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की करके प्रतिबंध लगाया जाए। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय, अशोक, बसंत, अजीत सैनी, अजय सैनी, रामपाल, लोकेश, मनोज, अनिल, कमल, सूरज, अतुल आदि मौजूद रहे।