सीएचसी असमोली में शुक्रवार को आशा संगनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आशाओं ने प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न मांगें उठाईं। कहा कि आशाओं का प्रोत्साहन राशि समेत अन्य भुगतान नहीं हो रहा है। मांगने पर शोषण और अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने सभी मांगों के समाधान की मांग की है।
शुक्रवार को आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की आशाओं और मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत का आरोप लगाते हुए आशाओं ने प्रदर्शन किया। एमओआईसी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशाओं ने करीब छह माह की प्रोत्साहन राशि की दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं से सुविधा के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि सीएचसी में भर्ती होने वाले मरीजों को भोजन तक नहीं दिया जाता। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लाभार्थी से वसूली की जाती है। पांच दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सामुदायिक केंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी है। इस दौरान नीतू सिंह, चमन जहरा, संगीता, कविता, शवनम, सीमा रानी, प्रवेश, अनुराधा, नीतू सिंह, संतोष, सर्वेश देवी आदि रहीं।