फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे के साथ डंडा न देने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी वाली गली में लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ डंडा न देने पर प्रदर्शन किया। विरोध होता देख तिरंगे का वितरण कर रही नगर पालिका की टीम लौट गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में तिरंगे झंडों का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पालिका की टीम सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह व सभासद अर्पित वार्ष्णेय के नेतृत्व में हाथी वाली गली में तिरंगे झंडे वितरित कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने तिरंगे लेने के बाद झंडों को फहराने के लिए डंडों की मांग की तो पालिका टीम कोई जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन

पालिका टीम ने कहा कि उन्हें केवल तिरंगे झंडे वितरित करने के निर्देश मिले हैं। मगर लोगों ने कहा कि बिना डंडों के हम लोग तिरंगे झंडों को कैसे फहराएंगे। इसी बात को लेकर मोहल्ले के लोग भड़क गए। लोगों को भड़कता देख सफाई निरीक्षक पालिका टीम के साथ चुपचाप चली गई। कुछ देर बाद पालिका के राजस्व निरीक्षक रिषभ व लिपिक अर्पित पहुंचे। मगर लोगों ने उनकी बात भी नहीं मांगी। इसके मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पवन कुमार, संजू वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, पोली वार्ष्णेय, विजय गोयल, गोलू, दीपक कुमार, चिराग वार्ष्णेय, हिमांशु चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें