सरायतरीन। पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव सैंजना में मंगलवार को घायल सांड़ की देररात एक ग्रामीण के घर में मौत हो गई। जिस ग्रामीण के घर में मौत हुई। वह ईंट भट्ठे पर परिवार सहित काम करता है। ऐसे में घर के कमरे में ताला लगा हुआ था और पर मुख्य द्वार पर गेट नहीं था। जिस कारण सांड़ घर में घुस गया। बताया यह जाता है कि मंगलवार को गंभीर रूप से घायल सांड़ मोहल्ले के ही लटूरी सिंह के घर में बैठ गया। देर रात सांड़ की मौत हो जाने के बाद मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। चार दिन बीत जाने के बाद भी सांड़ को मौके से नहीं हटवाया गया। बताया जा रहा है कि मृत सांड़ को कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। जिससे मोहल्ले के करीब 30 परिवारों में बदबू फैली हुई है। मोहल्ले के लोगों का अपने घरों में रहना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले में संक्रमण बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। इस दौरान ममता देवी, छोटी देवी, फूलवती, संतोष देवी, प्रवेश देवी, बबली, श्रीपाल, नवल सिंह, महिपाल, कालीचरन, चंद्रपाल, रामचंद्र आदि रहे।