सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कूड़े से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : SAMBHAL
सरसी के मोहल्ला चौधरियान में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास कूड़े के ढेर पड़े होने और पास में नाला टूटने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुर्गा मंदिर के पास कई दिन से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मंदिर के सामने नाला भी टूटा हुआ है। मंदिर के पास ठंडे पानी का फ्रीजर नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में राधेलाल, शायदा, सोनावती, द्रोपदी, विमल सैनी, शमीम कुरैशी, नसीम अख्तर, पप्पू सैनी आदि रहे।