फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पांच दिन से खराब ट्रांसफार्मर को न बदलने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव किरारी में पांच दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब है। इसे बदला नहीं जा सका है। इस कारण गांव में करीब 50 घरों में अंधेरा छाया है। इससे आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे बृजेश यादव ने बताया कि 31 जनवरी को मोहल्ले का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत तत्काल बिजलीघर पर जेई से की थी लेकिन इसे सही नहीं कराया गया। इस कारण मोहल्ले के 50 परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद पड़े हैं। मोबाइल भी दूसरे मोहल्ले में जाकर चार्ज करने को मजबूर हैं।
खराब ट्रांसफार्मर सही नहीं होने से फरवरी में बोर्ड परीक्षा, उत्तर प्रदेश पुलिस और एलएलबी की परीक्षा की भी तैयारी नहीं हो पा रही है। इस दौरान राजेंद्र यादव, भूरे सिंह, मोहर पाल यादव, बृजेश यादव, कल्याण सिंह, इनामी सिंह, दिनेश कुमार, हरपाल यादव, वीरपाल सिंह, राजकुमार, लाखन सिंह, अंतराम सिंह यादव, छत्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें