सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर में कच्चे चकरोड पर अवैध कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के निवासी ओमपाल ने बताया कि गांव की आधी से ज्यादा आबादी को पवांसा आने-जाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के निकलते समय तारों में फंसकर कपड़े फट जाते हैं और घायल भी हो जाते हैं। कई बार की शिकायत करने के बावजूद भी कच्चे चकरोड से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। स्कूल पढ़ने वाले बच्चे भी इसी चकरोड मार्ग से जाते हैं। गांव के दबंगों द्वारा मार्ग को अवैध तरीके से तरकाशी कर कब्जा कर लिया गया है। जब ग्रामीणों से कच्चे मार्ग को कब्जा मुक्त करने को कहते हैं तो लड़ाई झगड़े को उतारू हो जाते हैं। इस दौरान अंगूरी देवी, लौंगा देवी, बबली, राजवती, रीना देवी, चमेली देवी, चंद्रावती, वीरवती, रामादेवी, ओमपाल, विद्रु, राजू, सतीश, चंद्रसेन, देवेंद्र आदि रहे।