फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिंदू संगठनों पर लगाता हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को सौंपा। इसमें जिहादी विचाराधारा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और हिंदू नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। बताया कि आठ जनवरी को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले दो वर्षों में नौ कार्यकर्ताओं की हत्या और 32 पर हमले हुए हैं।
कहा कि जिहादी विचारधारा रखने वाले संगठनों पर रोक लगाकर कानून बनाया जाए। इस दौरान अमित वार्ष्णेय, विष्णु कुमार, राजेश, दयानंद वार्ष्णेय, हरिओम, गुलशन, ईलू, गुड्डू, वैभव, रूपकिशोर, शिवम चौहान, अमित, शशांक, अजय, सुरेंद्र, सुनील, वरुण, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें