फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध कब्जा हटाने और बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। अवैध निर्माण हटाने और जैविक खाद के गड्ढों को बनाए रखने की मांग की है। साथ ही बिजली आपूर्ति की हो रही कटौती को बंद करने की मांग उठाई है।ज्ञापन में बताया है कि गांव रूदायन में ग्राम समाज की भूमि है। जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। और निजी उपयोग में इस्तेमाल की जा रही है। इसमें कहा है कि अघोषित कटौती की जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। बारिश मामूली हुई है। इसलिए सिंचाई के लिए किसान परेशान हो रहा है। आगे कहा कि समस्याओं के समाधान नहीं किए गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जबरसिंह, रामनिवास, मुनीश, मिथलेश, विनोद यादव, किशनवीर, सूरजपाल, जगदीश, अजनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें