ओबरी। संभल-जोया मार्ग किनारे आबादी के बीच स्थित देशी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में गांव के लोगों ने डीएम को पत्र सौंपा है। जिसमें बताया कि असमोली थाना क्षेत्र में मनोटा पुल पर आबादी के बीच देशी शराब की दुकान है, जहां से गलत असर पड़ रहा है। वहीं, शराबियों की बेहूदा हरकतों से घरों में मौजूद व राह चलती महिलाओं को लज्जित होना पड़ता है। जिससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है। पत्र में राकेश, महावीर, रामपाल, विजेंद्र, संदीप, छोटे, विवेक, महिपाल, प्रदीप, लल्लू, मान सिंह, भूकन, ओमप्रकाश, राकेश, दिलीप, भरत सिंह, जयवीर आदि के हस्ताक्षर अंकित थे। संवाद