धनारी। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय की मढ़ैया निवासी नेम सिंह ने कुछ लोगों पर अपनी आश्रम की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि पड़ोसी खेत के मालिकों ने बिना पैमाइश के उनकी जमीन को अपने खेत में मिलाकर तारकशी कर ली है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी, बड़े पेड़ कटवा दिए और आश्रम में रखी मूर्तियां भी तोड़ दीं। पीड़ित ने पुलिस बल की मौजूदगी में लेखपाल से भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद