चंदौसी।
राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने दिल्ली के शंभू व खिनौरी बार्ड पर चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने और उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निधि पटेल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दिल्ली के शंभू व खिनौरी बार्ड पर बीते 13 महीनों से किसानों द्वारा 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें 114 दिनों से किसान नेता डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार ने पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आंदोलन कर रहे किसानों पर पानी की बौछार, आंसू गोले व लाठी चार्ज किया। जिसमें पांच किसान शहीद हो गए। साथ ही पंजाब सरकार द्वारा कुछ किसानों को गिरफ्तार किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, रामपाल सिंह, राकेश कुमार, शानू शर्मा, राकेश शर्मा, हरद्वारी लाल, अजय कुमार, सुनील राघव, मनोज कुमार, देव पाल शर्मा आदि शामिल रहे।