संभल। होली व शब ए बरात पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सपाइयों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई तहसील पहुंचे और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि होली व शब ए बरात दोनों समुदायों का त्योहार नजदीक है।
त्योहार को शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इसी क्रम में त्योहार के अवसर पर सड़कों, चौराहों, गलियों, मंदिरों, मस्जिदों के कब्रिस्तानों व गिरिजाघरों के आस-पास साफ-सफाई कराए जाने की मांग की।
बताया कि बाजारों, धर्मस्थलों व मुख्य चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। 24 घंटे बिजली पानी सुचारू रूप से दिया जाए। इसमें मुस्तकीम, टिंकू सागर, इरशाद, सत्तार, शब्बू, बिट्टू वारसी, विकास, आसिफ आदि मौजूद रहे।