फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल को तीर्थ नगरी घोषित करने के साथ मुख्यालय बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने संभल को तीर्थ नगरी बनाने और संभल में मुख्यालय स्थापित करने की मांग के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित इस ज्ञापन में बताया गया कि संभल एक अत्यंत प्राचीन और धार्मिक शहर रहा है। सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भी संवेदनशील है, इसलिए मुख्यालय को संभल में ही स्थापित करने की अत्यंत आवश्यकता है। संभल सीमा में मुख्यालय बनने से शहर का विकास तीव्र गति से होगा। संभल में 68 तीर्थ एवं 19 कूप हैं। पुराणों में भी संभल के महत्व के बारे में लिखा हुआ है, इसलिए संभल को तीर्थ नगरी बनाने की भी आवश्यकता है। इससे संभल में पर्यटन का विकास होगा। शासन और प्रशासन द्वारा निरंतर संभल के विकास के लिए कार्य किया जा रहे हैं। इसमें भी तीव्रता आएगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्राची गुप्ता, सचिव मुदिता गुप्ता, नीरा गर्ग, राकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शीतल गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें