फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

Mon, 29 Jan 2024 03:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ईवीएम को हटाकर आगामी लोकसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने उठाई है। इस बाबत राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नायव तहसीलदार भारत प्रताप सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

भीम आर्मी ने रविवार को नगर के मोहल्ला सोतीपुरा स्थित आंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर प्रशासन को ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन इसकी भनक लगते ही संभल, नखासा और कैला देवी थाना पुलिस पहुंच गई। पीएसी भी साथ में पहुंची। कार्यकर्ताओं को मौके पर रोकते हुए मोर्चा संभाला। नायव तहसीलदार भारत प्रताप सिंह को बुलाया गया। पदाधिकारियों ने नायव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि ईवीएम को हैक कर लेना, रास्ते में रोककर उन्हें बदल देना और ईवीएम में तमाम तरह की गड़बड़ी के चलते मतदाताओं के मन में भय का माहौल बन रहा है। संविधान के आरक्षण को खत्म करने और महत्व को कम करने के लिए वर्तमान सरकार लगी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि ईवीएम को हटाया जाए। इसके स्थान पर बैलेट पेपर से ही चुनाव करवाया जाए। इस दौरान राजीव कुमार, आदर्श कुमार, प्रेम सिंह, दीपक कुमार, विमल कुमार, मनोज कुमार, अनेक सिंह, राजू भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें