फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग

Sat, 30 Mar 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। कस्बे के रेलवे फाटक पर जाम लगना आम बात हो गई है। दिन में कई बार जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने ओवरब्रिज बनाने को लेकर कई बार मांग की है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक ओवरब्रिज का निर्माण न होने से कस्बे में जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

अलीगढ़-बबराला रेल लाइन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है। इस कारण बबराला रेलवे फाटक दिनभर में कई बार बंद रहता है। इससे बबराला-अनूपशहर मार्ग पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलते ही वाहन सवार रेल पटरियों पर पहुंच जाते है और जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं वाहन चालकों की ओर से पहले निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे वाहन फंसने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। खासकर तेज धूप व उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं।
यह रास्ता फाटक पार करके अनूपशहर बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाने के लिए सीधा रोड है। इसी मार्ग पर साप्ताहिक बाजार भी लगती है। ऐसे में हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों का कहना है की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार यहां पर ओवरब्रिज बनवाए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। नगर के लोगों ने ओवरब्रिज की मांग की है।
विज्ञापन

बोले कस्बाई
हमने कई बार शासन को ओवर ब्रिज की मांग करते हुए पत्र लिखा है। अभी तक शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आमजन के राहत के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शासन को कराना चाहिए। -अमित यादव, बबराला
नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे फाटक से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। जाम की वजह से यहां की दुकानों पर ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। इससे उनको नुकसान पहुंच रहा है। -राजू गिरि, बबराला
बबराला से अनूपशहर, बुलंदशहर व दिल्ली जाने के लिए यही मार्ग है। दिनभर में हजारों की संख्या में वाहन इधर से गुजरते हैं। बार-बार जाम लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज की यहां बहुत जरूरत है।- डॉ. राहुल यादव, बबराला
दिनभर में कई बार फाटक बंद होता है। जिस कारण फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जल्दबाजी में चालक वाहनों को फंसा देते हैं। जिससे कारण जाम लगता है। घंटों तक वाहन फंसे रहते हैं। पुलिस प्रशासन को यहां ध्यान नहीं चाहिए। -पवन शर्मा, बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें