फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : वयोवृद्ध सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की मांग- नए संसद भवन में नमाज पढ़ने के लिए अलग से हो कक्ष

Sat, 23 Sep 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

डॉ. बर्क ने कहा कि वह इसके लिए सरकार से मांग भी करेंगे। सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया के यूजर्स अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि नए संसद भवन में नमाज के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए था। कहा है कि वह इसके लिए सरकार से मांग भी करेंगे। सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया के यूजर्स अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल सांसद ने यह बयान नए संसद भवन में प्रवेश से अगले दिन दिल्ली में दिया है। इसमें वह कह रहे हैं कि पुराने भवन में नमाज पढ़ने की जगह नहीं थी। अब नया भवन बना है तो इसमें एक जगह निर्धारित कर दी जाए। जो मुस्लिम सांसद हैं उनको बार बार उठकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वह कक्ष में ही नमाज अदा कर लेंगे। 

मालूम हो विशेष सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद डॉ. बर्क का नाम लेकर कहा था कि वह 93 वर्ष की आयु में भी सहयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी का यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। अब सांसद ने सरकार से संसद भवन में नमाज के लिए जगह की मांग उठाई है। सांसद का कहना है कि वह सरकार से इस मांग को रखेंगे कि नए भवन में नमाज के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें