फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले का मुख्यालय संभल में क्यों नहीं बना

विज्ञापन
संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पर संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शरद भारद्वाज ने मंत्री भूपेंद? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन संभल के पदाधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह से जिला भाजपा कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से सवाल पूछा कि जब संभल जिला है तो मुख्यालय संभल में क्यों नहीं बना। जबकि संभल की कानून व्यवस्था का हवाला देकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 1978 में बवाल के हालात होने की वजह से संभल में अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी का पद सृजित किया गया था। तब से हालात और बिगड़े हैं पर अब संभल के लोगों की सुरक्षा में लापरवाही की जा रही है। जिला संभल का गठन 28 सितंबर 2011 को कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए की गई थी ।
विज्ञापन

बहजोई में अस्थायी मुख्यालय बना था लेकिन अब स्थायी जिला मुख्यालय बहजोई में बनाया जा रहा है। इससे संभल के लोग और असुरक्षित हो गए हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मंत्री से संभल जिले का मुख्यालय संभल में ही बनाए जाने की मांग की गई।
इस पर मंत्री ने कहा कि वे संभल के अधिवक्ताओं की ओर से उठाए गए इस मुद्दे को शासन के संज्ञान में लाएंगे। क्योंकि मामला शासन के स्तर का है। संभल बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शरद भारद्वाज के साथ नवीन अग्रवाल ने भी जिला मुख्यालय के मुद्दे पर मंत्री से वार्ता की। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता संजय सांख्यधर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें