फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गाजियाबाद घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुंसिफि परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसका आश्वासन देना चाहिए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नईम कुरैशी ने कहा कि अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में लेकर जाता है, लेकिन आज के समय में अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की है। उधर, हड़ताल के कारण वादकारियों को सोमवार को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान मोहम्मद नदीम, पुनीत बाबू, वसीम अहमद, आस मोहम्मद, रजब अली, सोनू, सूरज, अरीफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें