फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट ने अपनी एक बैठक का आयोजन शनिवार को बिसौली गेट स्थित एक प्रतिष्ठान पर किया। इसमें ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जाट कॉलोनी निवासी तेजेंद्र शर्मा के साथ दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट की घटना पर रोष व्यक्त किया। साथ ही, इस मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी अभिनव शर्मा ने बताया कि 20 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे जाट कॉलोनी निवासी तेजेंद्र शर्मा अपनी कार से घर लौट रहे थे। कॉलोनी के बाहर दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपनी कार रास्ते में खड़ी कर रखी थी। रास्ता खाली करने को कहने पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और तेजेंद्र शर्मा व उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तेजेंद्र शर्मा और उनके परिवार के यश भारद्वाज घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावर लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में पंकज कुमार शर्मा, मुनीश शर्मा, संजीव शर्मा, गौरव शर्मा, श्याम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें