फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रक्षाबंधन पर घेवर और मावा बर्फी की बढ़ी मांग, एडवांस बुकिंग भी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रक्षाबंधन को लेकर जहां राखियों की खरीदारी शुरू हो चुकी है, वहीं भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए घेवर और मावा से बनी विभिन्न तरह की बर्फी की मांग भी बढ़ी हुई है। इनकी खरीदारी शुरू हो चुकी है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मिठाई खरीद रही हैं। एडवांस बुकिंग भी जा रही है। वहीं गोदामों में कारीगर तैयारी में जुटे हैं। रक्षाबंधन त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाना है। जिसे लेकर संभल में कई नामचीन दुकानों पर मिठाइयां सज चुकी हैं। गुरु स्वीट्स पर सादा घेवर, घेवर केसर, घेवर मावा के अलावा गुलाब जामुन, नारियल बर्फी, बर्फी, मिल्क केक, सोनपापड़ी, नवरत्न लड्डू, बूंदी लड्डू आदि मिठाई हैं। इनमें से ज्यादा मांग घेवर केसर, बर्फी के साथ-साथ नवरत्न लड्डू और सोनपापड़ी की है। गुरु स्वीट्स के निशिकांत तिवारी का कहना है कि गुरुवार से मिठाई की बिक्री और तेज होने की उम्मीद है। उनके यहां 30 लोगों ने एडवांस में मिठाई की बुकिंग करा दी है। दूसरी तरफ टेम्पटेशन के मैनेजर प्रेम शर्मा कहते हैं कि 380 रुपये से लेकर 1480 रुपये तक की मिठाई उपलब्ध है। ज्यादा मांग मावा से तैयार काजू बर्फी की है। वैसे कई तरह की मिठाई की उपलब्धता है। शहर के अन्य हिस्सों की दुकानों के अलावा सरायतरीन, हयातनगर, असमोली, सिरसी, सौंधन, पवांसा, रजपुरा और गवां क्षेत्र की दुकानों पर भी तरह-तरह की मिठाई सज चुकी हैं। दुकानदारों को रक्षाबंधन पर मिठाई की बिक्री ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें