फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधानमंत्री से की संभल-गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मानव विकास जनसेवा समिति के बैनर तले लोगों ने कल तक थी निराशा, आज है पूरी आशा, मोदी जी संभल भी मांगे रेल आदि नारे लिखे पोस्टर हाथों में लेकर संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मांग के समर्थन में डॉक्टर भी पहुंचे। इसमें डॉ. शहजाद आलम, डॉ.सरताज, डॉ. नगमा खान शामिल रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संभल-गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण की मांग को पूरा करने की मांग की। डॉ. नाजिम ने कहा कि यह मांग दो दशक पुरानी है। इसे अब पूरा किया जाना जरूरी है।
चौधरी रविराज चाहल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि वह संभल वासियों को इसकी सौगात जरूर देंगे। इस दौरान कमांडर अली, मोहम्मद आसिफ रजा, कैलाश सिंह, जुगनू शर्मा, महेंद्र स्वामी, महावीर सिंह, सफदर अल्वी, डॉ. शावेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें