फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूल में बेटी का दाखिला कराने की मांग

Fri, 18 Sep 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा के एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल, डीएम और बीएसए को प्रार्थनापत्र देकर बेटी का दिखाला आरटीई से चयनित स्कूल में कराने की मांग की है। रजपुरा निवासी अमन कुमार वार्ष्णेय की बेटी का चयन सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय सूची में एक पब्लिक स्कूल में हुआ था। अमन के अनुसार 12 मार्च को सभी मूल दस्तावेज जमा कर दिए गए थे। एसडीएम व जांच समिति की प्रशासनिक जांच और बीईओ रजपुरा की रिपोर्ट में भी छात्रा को पात्र पाया गया। पीड़ित का आरोप है कि बीएसए ने 22 अगस्त को स्कूल प्रबंधन को आरटीई अधिनियम की धारा का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में प्रवेश पूरा करने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद दाखिला नहीं दिया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई और छात्रा का दाखिला सुनिश्चित कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें