चंदौसी में राज्यमंत्री गुलाब देवी से शिकायत करते नरौली के हिंदू संगठन व भाजपा कार्यकर्ता। स्र
बनियाठेर(संभल)। नगर पंचायत नरौली में बीती 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति शोभायात्रा पर पत्थर फेंके जाने के मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर शुक्रवार को हिंदू संगठन व भाजपा कार्यकर्ता राज्यमंत्री गुलाब देवी से मिले और शीघ्र ही खुलासे की मांग की। कहा कि नरौली कस्बे में 27 अगस्त को गणपति शोभायात्रा जब मोहल्ला मुल्लाना में पहुंची। तभी किसी अज्ञात युवक ने शोभायात्रा में शामिल डीजे वाले वाहन पर पत्थर मारा। इससे वाहन का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि पत्थर भगवान गणेश जी की प्रतिमा या साथ चल रहे भक्तों के नहीं लगा। इस मामले में चालक की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
घटना को बीस दिन से अधिक हो गए। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा नहीं कर सकी है। राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात की। इस दौरान संजीव राघव, राजेश राघव, अनुज गुप्ता, रविंद्र सिंह, सतेंद्र शर्मा, कमल प्रजापति, मुकेश शर्मा, अमन श्रीवास्तव, हर्षित शर्मा, राहुल शर्मा, विपिन गोयल, कमल प्रजापति आदि मौजूद रहे।