फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल-गजरौला रेल लाइन के लिए बजट मंजूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के पदाधिकारियोें ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखे। इसमें कार्य के लिए रेल बजट मंजूर किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग दशकों पुरानी है। शहर के लोगों के द्वारा लगातार प्रयास करने के बावजूद आज तक यह मांग पूर्ण नहीं हो सकी। गगन वार्ष्णेय ने कहा कि संभल श्री कल्कि भगवान अवतार स्थली के रूप में जाना जाता है। इसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में भी किया गया है। देश व प्रदेश के दूरदराज के हिस्सों से यहां पर हिंदू श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। अनेक उद्योगों के लिए भी संभल विश्व विख्यात है।
ऐसे में रेल लाइन का विस्तारीकरण आवश्यक है। इससे उद्योग के विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। शोभित गुप्ता ने कहा यह मांग करीब पांच दशक पुरानी है। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारी मांग का संज्ञान लेंगे और रेल लाइन विस्तारीकरण की दिशा में कदम उठाएंगे। अधिवक्ता रविराज चाहल ने कहा कि संभल की जनता को लगातार छला गया है। पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह सैनी के कार्यकाल में कुछ सार्थक कदम इस दिशा में उठाए गए थे। हमें उम्मीद है उनके द्वारा किया गए प्रयास का हमें अवश्य फल मिलेगा। इस दौरान अक्षय कुमार गुप्ता, मोनू सिंह, महेंद्र स्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें