फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारोपितों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 08 Dec 2023 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बदायूं चुंगी स्थित महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम कर राजस्थान की घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हथियारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद तहसील तक पैदल मार्च कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महाराण प्रताप चौक पर संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पांच दिसंबर को जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से देश के अलावा समाज के लोगों में भी भारी रोष है। प्रदेश की राजधानी में इस तरह की घटना का होना शासन व प्रशासन को खुली चुनौती जैसा देना है। करणी सेना अध्यक्ष राष्ट्र के सच्चे देशभक्त थे। उनके हत्यारों को समाज में रहने का हक नहीं है। राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डॉ. वीरेश कुमार, विजयवीर चौहान, नितिन सिंह, विशाल चौहान, मनोज कठेरिया, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुनीश पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, ओमेंद्र सिंह, केपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें