संभल। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पीसीएस प्री परीक्षा एक पाली में कराए जाने की आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि पीसीएस और आरओ व एआरओ की प्रारंभिक परीक्षाएं अभ्यर्थी एक दिन में कराने की मांग कर रहे थे। इस पर प्रयागराज में उनके ऊपर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। आजाद अधिकार सेना पुलिस के इस रवैये की निंदा करती है। साथ ही, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। इस दौरान खिजर गौस आदि मौजूद रहे।