चंदौसी में प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने के लिए रैली निकालती महिलाएं।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। गांधी गंगा देवी रोड बांके बिहारी शमशान भूमि के भक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर में जुलूस निकाल कर मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की मांग की।
शमशान भूमि स्थित मंदिर के भक्त मुकेश गुप्ता की अगुवाई में लोगों के साथ नगर भ्रमण करते हुए तहसील पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिसके माध्यम से अवगत कराया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बनी थी तब से लगातार वर्ष 2012 से मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जा रही है। सरकार बनने के बाद मोदी को काफी बुलाने का प्रयास किया। राज्यमंत्री से भी गुहार लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए। इसके लिए मुकेश गुप्ता व कई साधु संतों ने इसके लिए वहां यज्ञ किया था। मुकेश गुप्ता ने एक सप्ताह का उपवास भी रखा। प्रधानमंत्री बनने के बाद उपवास खोला और भंडारे का आयोजन भी किया था।
भक्तों की अच्छा है कि मोदी यहां आए और पूजा अर्चना करें। मांग करने वालों में नीलम गुप्ता, सुनहरी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, कमलेश, द्रोपदी, चमनवती, अनीता, संतोष, भूरी देवी, शीला देवी, काजल, रेनू, मीनू, इंद्रवती, सुखदेई, समेत काफी संख्या में भक्त शामिल रहे।