चंदौसी। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते घरेलू गैस के लिए उपभोक्ता भटक रहे हैं। गैस एजेंसियों में पर मारा मारी मची हुई है। कोई अपने कनेक्शन की ई केवाईसी कराने आ रहा है तो किसी को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी का भी मैसेज मोबाइल पर आ गया। जब गैस लेने के लिए खाली सिलिंडर घर से लेकर एजेंसी पर आए तो पता चला कि गैस डिलीवर हो चुकी है। सिलिंडर कोई और ले गया। इस बात को लेकर एजेंसी के कर्मचारियों से उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हो रही है।