चंदौसी। शुक्रवार को गोशालाओं के नोडल अधिकारी पीडी डीआरडीए ज्ञान सिंह ने चंदौसी नगर पालिका की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें छह गोवंशीय पशु मौजूद मिले। गोशाला में पशुओं के लिए हरा चारा कम मिला। इसके अलावा अन्य सुविधाएं ठीक पाई गई। केयरटेकर व स्थानीय लोगों ने शिकायत कर बताया कि नगर पालिका की ओर से भूसे, चारे की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। स्थानीय लोगों के सहयोग से नगर पालिका की गोशाला में छुट्टा पशुओं को पाला जा रहा है। शिकायत पर नोडल अधिकारी ज्ञान सिंह ने मामले की रिपोर्ट प्रशासन को देने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीवीओ डॉ. अजय कुमार आदि रहे।