फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वसूली को गए बैंक अधिकारी के साथ बकायेदार ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बकाया ऋण की वसूली के लिए थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम बहोरनपुर स्योंडारा गए प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा रीठ के सहायक प्रबंधक सुधांशु मिश्रा के साथ बकाएदार ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचा तान दिया। इस मामले में थाने में बैंक अधिकारी की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सुधांशु मिश्रा ने कहा है कि बुधवार की दोपहर वे गांव बहोरनपुर स्योंडारा के बकायेदार रूम सिंह और मान सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे ऋण के 1.27 लाख रुपये जमा करने को कहा। इस पर मान सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी से कुचलने की धमकी दी। कहासुनी के बाद आरोपी अपने घर से तमंचा ले आया और ऊपर तान दिया। उन्होंने तमंचा छीनने का प्रयास किया तो आरोपी ने हाथापाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आरोपी की पत्नी आ गई और तमंचा छीनकर ले गई।
सहायक प्रबंधक ने बताया कि घटना के समय पांच छह लोग मौजूद थे। उन्होंने स्टाफ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि बैंक अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें