फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क के बीच पाइपलाइन दबाने के लिए खोदी गहरी नाली, वीडियो वायरल

Wed, 11 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में रामनगर चौराहे से आगे बिलालपत के पास करीब 200 मीटर पहले गरवारा होते हुए सैदपुर जसकोली जाने वाले डामर मार्ग पर निजी पाइपलाइन डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलालपत के कुछ लोग निजी पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान सड़क के किनारे के बजाय बीच सड़क पर गहरी नाली खोदी जा रही थी इसी दौरान सैदपुर जसकोली निवासी कपिल चौधरी मौके पर पहुंच गए और सड़क के बीच खुदाई किए जाने का विरोध किया। कपिल चौधरी का कहना है कि बुधवार से असमोली शुगर मिल चालू हो जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के किसान इसी मार्ग से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर मिल पहुंचेंगे। ऐसे में सड़क के बीच गहरी नाली खोदे जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के नाली में फंसने की आशंका भी है कपिल चौधरी ने मौके पर हो रही खुदाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सड़क पर निजी पाइपलाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई का मामला चर्चा में है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि हमारे विभाग की ओर से किसी को खोदाई कर पाइपलाइन दबाने की एनओसी नहीं दी गई है। इस मामले की जानकारी बुधवार को कराई जाएगी। यदि बिना अनुमति के सड़क की खोदाई की गई है तो कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें