चंदौसी में नारायण सेवा समिति के पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत बच्चे व पदाधिकारी। स्रोत सं
चंदौसी(संभल)। श्री नारायण सेवा समिति की ओर से बीते माह में हुई लंकाकांड ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को ब्रजनगर स्थित भोलेनाथ भवन में आयोजित किया गया। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में दीक्षा सैनी व आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर व वंदना से हुआ। फिर अतिथियों, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. संगीता गोयल ने कहा कि लंकाकांड की कथा केवल राम-रावण युद्ध का वर्णन भर नहीं, बल्कि यह हमें धर्म, नीति और मर्यादा का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि रामकथा से प्रेरणा लेकर जीवन में सत्य, संयम और साहस का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष जैन, ओमप्रकाश व अनिल गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में एएम वर्ल्ड स्कूल की दीक्षा सैनी ने प्रथम, लाला सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर की रिया श्रीवास्तव ने द्वितीय और चंदौसी बाल विद्या मंदिर की श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में आलोक रस्तोगी प्रथम, कनक सैनी द्वितीय और सक्षम अग्रवाल तृतीय रहे। सभी विजेताओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों वर्गों के सात-सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रबंधक हरीश कठेरिया, कृष्ण गोपाल मंगलम, सुभाषचंद्र वार्ष्णेय, बृजगोपाल गुप्ता, हरीश कठेरिया, डॉ. राजकुमार गोयल, टीएस पाल, विपिन गुप्ता, डॉ. डीके अग्निहोत्री, दिलीप भगत आदि मौजूद रहे।