फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी-अलीगढ़ रेल पटरी पर मिला नाबालिग का क्षत-विक्षिप्त शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 Sep 2022 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर नाबालिग का क्षत-विक्षिप्त शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके के मौलागढ़ क्षेत्र में रेल पटरी पर 17 वर्षीय किशोर का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक जागरण पार्टी में कार्य करता है, रविवार की सुबह दस बजे से किशोर घर से गायब था। किशोर मूलरूप से जनपद बदायूं के गांव सिसरका का निवासी है। वह मौलागढ़ में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका के रहने वाले होरी लाल कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में अवधेश शर्मा के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनका 17 वर्षीय बेटा सनी जागरण पार्टी में काम करता था। वह रविवार की सुबह दस बजे से घर से बाहर गया था और वापस नहीं लौट था। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 

मगर कही कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने आरपीएफ को सूचना दी कि मौलागढ़ के पास चंदौसी-अलीगढ़ रेल पटरी पर किसी का क्षत-विक्षिप्त शव पड़ा है। घटना की सूचना मिलने आरपीएफ व जीआरपी मौके पर जा पहुंची। सुबह साढ़े सात बजे मृतक के पिता होरी लाल व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव के पास विलाप करने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने सनी की हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें