फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें चार अप्रैल से आठ अप्रैल तक बड़ा मैदान बहजोई में होने वाली श्रीराम कथा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए संभल से निशुल्क वाहन उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी के अमृत कूप मंदिर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि बहजोई के बड़े मैदान में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की श्रीराम कथा शनिवार से प्रतिदिन तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी। इस कथा आयोजन में हिंदू जागृति मंच की ओर से संभल से प्रतिदिन दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं को निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। हिंदू जागृति युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि संभल से जो भी राम भक्त श्री राम कथा सुनने के लिए बहजोई जाएंगे, उनके लिए निशुल्क वाहन हिंदू जागृति मंच की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर अंकुश त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, शोभा गर्ग, सुमन शर्मा, गंगा रस्तोगी, भरत मिश्रा, मनीष गर्ग, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, श्याम शरण शर्मा, उमेश श्रीमाली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें