चंदौसी(संभल)। हनुमानगढ़ी रोड मंदिर के पास नाला निर्माण के दौरान मलबा सड़क पर फेंका जाने से राहगीर परेशान हैं। साथ ही सड़क पर जलनिकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण होने के बाद बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुसेगा। मोहल्ला हनुमानगढ़ी में हनुमान मंदिर से नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मलबा सड़क पर फेंक दिया गया है। गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क पर गड्ढा खोद दिया गया है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से कुछ दूरी पर स्थित सरस्वती शिुश मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आने जाने में दिक्कत होती है। खास तौर छोटे बच्चों को गिरने का खतरा बना रहता है। आए दिन बच्चे फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। बुधवार की सुबह बुधवार को भी रिक्शा पलट गया। गनीमत रही बच्चों को मामूली खरोचें आईं। वहीं ईओ धर्मराज राम ने बताया कि नाला निर्माण का निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। जिससे किसी को कोई परेशानी न हो सके।