फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीने की शटरिंग खोलते समय मलबा गिरा, दबने से ग्रामीण की मौत

Thu, 13 Feb 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। जीने की शटरिंग खोलते समय मलबे के नीचे दबने से रामपाल (55) की मौत हो गई। परिजनाें ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

जुनावई के मैंदावली निवासी रामपाल सिंह के मकान का निर्माण चल रहा है। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह रामपाल जीने (सीढ़ी) की शटरिंग खोल रहे थे। तभी शटरिंग समेत सारा मलबा रामपाल के ऊपर गिर गया। पत्नी रामादेवी ने आवाज सुनी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंची। रामपाल मलबे और शटरिंग के नीचे दबे हुए थे। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलाया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। करीब दस मिनट बाद रामपाल को अचेत हालत में बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे चार पुत्र भोले, काले, भूरे, सुभाष एवं पत्नी रामादेवी को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें