फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से हो रहीं मौतें, नाराज लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव परतापुर में टाइफाइड, मलेरिया आदि बुखार से दो बालिकाओं समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य बीमार है। गांव में फैली गंदगी और जलभराव के बीच फैल यही बीमारी से लोग दहशत में हैं। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग उठाई है।भाकियू अराजनैतिक के युवा के जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा ने बताया कि गांव के तीन मुख्य मार्गों पर कीचड़ है। गंदगी के साथ जलभराव है। बीस दिन पहले डीएम से शिकायत की गई थी, इसके बाद भी गांव में साफ-सफाई नहीं हुई। अब गांव में बीते दस दिन में दो सगी बहनें समेत छह लोगों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। क्योंकि जलभराव में पनप रहे मच्छरों से गांव में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गांव की भागवती ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे टाइफाइड बुखार से पीड़ित आठ वर्षीय बेटी मीनाक्षी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि नौ दिन पूर्व दस वर्षीय बेटी जशोदा की भी मौत हुई। सोहन सिंह ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां शारदा देवी की भी बुखार से मौत हुई। नरेंद्र ने बताया कि बीते 11 दिन में पिता नंदकिशोर (65), भाई प्रमोद (30) की मौत हो गई। देवेंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले 45 वर्षीय पिता सूरजपाल की वायरल के चलते मौत हुई।
वहीं, गांव में कई और बीमार हैं, जिनका उपचार चल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार, गंभीर सिंह, प्रमोद कुमार, नितिन कुमार, चंद्र पाल, वीरपाल सिंह, रामकिशोर, थान सिंह, धर्मवीर सिंह, देवी सिंह, बसंत सिंह, नन्नू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

कोट
मामले की जानकारी नहीं है। अब संज्ञान में आया है। शिविर लगवाकर दवाई दिलवाई जाएगी। मरीजों का बेहतर उपचार कराया जाएगा।
-सचिन वर्मा, सीएचसी अधीक्षक, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें