फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल की मिट्टी धसकने से दबे पिता-पुत्र, पिता की मौत

Sun, 08 Jul 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
बोरवेल से मिट्टी निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर धतरा में शनिवार को बीस फीट गहरी बोरवेल की मिट्टी धसकने से पिता व पुत्र  दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साढ़े तीन घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चला। इसमें पिता की मौत हो गई जबकि बेटे को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर धतरा निवासी चंद्र सिंह (48 वर्ष) अपने पुत्र बब्बू (30 वर्ष) गांव के एक मजदूर हेतराम के साथ अपने बोरवेल से ईंटें निकालने के लिए पहुंचे। हेतराम बोरवेल के ऊपर ही खड़ा रहा। जबकि पिता पुत्र ईंटें निकालने के लिए बोरवेल में उतर गए। वे दोनों बोरवेल की सफाई करके ईंटें निकालने लगे तभी बोरवेल की एक तरफ से मिट्टी धसक गई। दोनों दब गए। बोरवेल  के बाहर खड़े मजदूर और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को निकालने का प्रयास किया। कुछ लोग तत्काल बोरवेल  में उतर गए। 


उन्होंने मिट्टी  हटाई। मिट्टी बोरवेल से बाहर निकाली। फिर कपड़े के जरिए एक  एक कर दोनों को निकाला। ढाई घंटे में बेटे बब्बू को निकाला गया। उसको आनन फानन में एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे बाद चंद्र सिंह को बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन



उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। चंद्र सिंह की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीण चंद्र सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद बब्बू की जिंदगी की सलामती की दुआ करने लगे। बब्बू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वह खतरे से बाहर है। 


उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जैसे ही हादसे की खबर मिली उन्होंने तत्काल राजस्व कर्मियों और पुलिस को भेजा। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। लेकिन पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें