फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सराफ सहित दो की मौत

Sat, 24 Feb 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
विवेक सिंघल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के बदायूं चुंगी पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने वैगन आर में टक्कर मार दी। कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद कॉसमॉस अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला बिजनौर के गांव धर्मपुर निवासी विवेक सिंघल कार से अपनी पत्नी मीना, पुत्र अमन साथ फर्रुखाबाद के कायमगंज से शादी समारोह में शामिल होकर वापस बिजनौर जा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे करीब जैसे ही उनकी कार बदायूं चुंगी पहुंची तो मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक सिंघल और चालक शिवम शर्मा को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।


मुरादाबाद कॉसमॉस अस्पताल में इलाज के दौरान करीब 55 वर्षीय सराफ विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें