फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Sun, 04 Feb 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव निवासी संजीव (35) का शव शनिवार की दोपहर एक बजे करीब गुमथल-चंदौसी रेलवे ट्रैक के समीप खजूर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार सुबह दस बजे से गायब था। परिजन उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन

गुमथल गांव निवासी संजीव दिवाकर शुक्रवार की सुबह दस बजे करीब घर से खेत पर जाने को कहकर गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार की दोपहर एक बजे करीब गुमथल के पास चंदौसी रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 38 /2 और 38/01 के समीप खजूर के पेड़ पर उसका शव रस्सी के बने फंदे पर लटका हुआ था। वहां ट्रेकमैन संजय शर्मा ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहां पहुंचे आशीष ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई संजीव दिवाकर के रूप में की। इसी बीच बनियाठेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही फॉरेसिंक की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने अनुसार संजीव गांव में मजदूरी करता था। काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसके दो बेटे है, जिनमें बड़ा बेटा जतिन बारह साल और छोटा बेटा भानू दस वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें