फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान का आठ लाख रुपये में व्यक्ति को स्टांप पर सौदा, अन्य दो को किया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर के मोहल्ले में धोखाध़डी का नया मामला सामने आया। एक व्यक्ति ने अप्रैल माह में बबराला निवासी अरविंद से आठ लाख रुपये लेकर स्टांप पर मकान का सौदा तय किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपने मकान को अरविंद के अतिरिक्त दो अन्य लोगों को अलग अलग बैनामा कर दिया है। अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जसवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबराला के मोहल्ला निकट नगर पंचायत कार्यालय निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 19 अप्रैल 2023 को आठ लाख रुपये देकर जसवीर निवासी मोहल्ला यादवान से मोहल्ला कल्लू नगला जाटवान में स्थित मकान का सौदा तय किया था। आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया था, स्टांप पर बाद में बैनामा कराने की बात लिखी गई थी। आरोप है कि मकान स्वामी जसवीर ने 15 मई 2023 को राजीव के नाम के व्यक्ति को अपने मकान का बैनामा कर दिया। इसके बाद फिर से फर्जी तरीके से तीन जुलाई 2023 को चंद्र प्रकाश निवासी बबराला के नाम पर दूसरा बैनामा कर दिया।
इस बात की जानकारी अरविंद को हुई, तो उसने जसवीर को फोन करके बुलाया और उससे पूछा कि तुमने किस किस व्यक्ति को मकान का बैनामा कर दिया है। आरोप है कि जसवीर गाली गलौज करने लगा और उसने पीड़ित को बबराला चौकी के सिपाहियों से पकड़वा दिया। अरविंद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का झूठा मुकदमा लिखवा दिया। अब अरविंद ने आरोपी के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में पुलिस में धाेखाधड़ी की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जसवीर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें