फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सपा सांसद के आवास के पास पुलिस पर जानलेवा हमला, बमुश्किल जान बचाकर भागे, दबिश देने गई थी टीम

Thu, 24 Nov 2022 04:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल

सार

घायल चौकी प्रभारी रायसत्ती व दो सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ का कहना है पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
संभल में पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय में गुरुवार  की सुबह दस बजे के करीब जानलेवा हमला करने के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। पुलिस पर पथराव करते हुए जानलेवा हमला किया गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

घायल चौकी प्रभारी रायसत्ती व दो सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ का कहना है पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय निवासी रिजवान 307 यानी जानलेवा हमले का आरोपी है। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब रायसत्ती चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार, सिपाही विकास कुमार और कपिल शर्मा मुखबिर की सूचना पर आरोपी की तलाश में मोहल्ला दीपासराय पहुंचे थे। सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क के आवास से 200 कदम की दूरी पर लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। 

 

इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों दी गई, तो सीओ जितेंद्र सिंह कोतवाली, नखासा, हयातनगर और असमोली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी जिसकी तलाश में पुलिस गई थी, वह मौके से फरार हो गया है। उसके परिजन भी भागे हुए हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें