बाबा की उम्र करीब 50 वर्ष के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के मंदिरों में रहने वाले महंत व पुजारियों को भी सूचना दे दी गई है।
संभल के एक यात्री शेड में बाबा का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह छह बजे के करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के आदमपुर मार्ग स्थित खिरनी तिराहे पर बने यात्री शेड में अज्ञात बाबा का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बाबा के पास एक बैग मिला है जिसमें कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं है।
हयातनगर इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि बाबा की उम्र करीब 50 वर्ष के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के मंदिरों में रहने वाले महंत व पुजारियों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि बाबा की पहचान हो सके।