जलस्तर बढ़ने के बाद दोहरीघाट क्षेत्र में फैला नदी का पाट हिला रहा है गांव वालों का कलेजा।
हयातनगर क्षेत्र में मां काम निबटाती रही और लाडले की डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद मां ने परिजनों के साथ बेटे को तलाशना शुरू किया तो मासूम की तालाब में लाश मिली। वहीं सिरसी में एक किशोर तालाब में डूब गया।
पहली हादसा हयातनगर में दतावली रोड पर हुआ। वहां पर शाहबुद्दीन का घर तालाब के निकट है। उनकी पत्नी परवीन सुबह 11 बजे घर के कामों में व्यस्त थीं। उनका 7 वर्षीय पुत्र उवैस खेलते हुए तालाब के निकट पहुंच गया। वह तालाब में गिर गया। काम से निबटने के बाद परवीन को उवैस कहीं दिखाई नहीं दिया।
दोपहर करीब 2 बजे उवैस की तलाश शुरू की गई। उवैस के चाचा ने तालाब में घुसकर उसे ढूढ़ा तो उसका शव पानी में मिल गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा सिरसी में स्थित कर्बला के पास तालाब में हुआ।
सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी छोटे रजा का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अब्बास मोहल्ले के अन्य युवाओं के साथ तालाब ने नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में पहुंच गया। जिससे वह पानी में डूब गया। साथ गए अन्य युवाओं ने मोहम्मद अब्बास के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिवार वाले तालाब पर पहुंचे। मोहम्मद अब्बास को बाहर निकालकर संभल के निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।