फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में फंदे से लटकता मिला संभल के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। संभल के युवक का शव बुलंदशहर के गांव ईशापुर स्थित ईंट भट्ठे के पास फंदे से लटकता मिला। शव लेकर रजपुरा पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी राजू (19) पुत्र बांकेलाल का शव बुलंदशहर के गांव ईशापुर स्थित एक ईंट भट्ठे के नजदीक फंदे से लटकता मिला। मृतक के चाचा बिजेंद्र ने बताया गुरुवार की रात गांव के ही साथी मजदूरों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद राजू लापता हो गया। देर रात तक नहीं लौटा तो तलाश की। शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईंट भट्ठे से करीब 500 मीटर दूरी पर प्लास्टिक की रस्सी से शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टा में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें