फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कमरे में विवाहिता का शव लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 18 Jun 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में विवाहिता रामप्यारी (20) का शव कमरे में लटका मिला है। एक साल पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस व मायके पक्ष के लो गए। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतका के भाईयों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिरावटी निवासी रामप्यारी शनिवार की दोपहर घर पर थी। उसका पति खेत पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे पति कमल खेत से वापस आया, तो कमरे में कुंडे में बंधी रस्सी के फंदे से रामप्यारी का शव लटका हुआ था। कुंडे के नीचे बेड के ऊपर कुर्सी रखी हुई थी। ग्रामीणों ने करीब 3.45 बजे मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। विवाहिता के सगे भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनके आने का इंतजार है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। अन्य परिजन मोके पर पहुंच गए। । जिसके नीचे बेड के ऊपर कुर्सी रखी हुई थी। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है अभी कार्यवई के लिए कोई तहरीर नही दी गई। महिला के भाईयों के आने का इंतजार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें