फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू में रविवार की दोपहर गीता उर्फ गुड्डो (32) पत्नी रोशन सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लहरारतू गांव निवासी रोशन सिंह की शादी 15 वर्ष पहले सोनकपुर की मड़ईया निवासी बदन सिंह की बेटी गीता उर्फ गुड्डो के साथ हुई थी। बताते हैं कि परिवार के लोग नोएडा में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। गीता का भी एक आठ वर्षीय बेटा है। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते वह नोएडा से शनिवार को नोएडा से गांव आई थी और रविवार की दोपहर में उसने अपने बेटे को सामान लेने दुकान पर भेज दिया।
कुछ देर बाद ही गीता दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। इसकी सूचना मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है, इसका पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें