फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले

Tue, 09 Jul 2024 05:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल के शव सोमवार की सुबह अमरोहा जिले के थाना आदमपुर के गांव औगारपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले। परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। अमरोहा और संभल जिले की पुलिस घटना को लेकर अनभिज्ञ है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का गांव की एक किशोरी से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को युवक खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। शाम के समय किशोरी भी युवक के पास खेत पर पहुंच गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह अमरोहा जिले के गांव औगारपुर में एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव दो दुपट्टों के सहारे एक साथ लटके मिले। परिजन आनन-फानन में शव गांव ले आए और दोनों के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक 11वीं कक्षा का छात्र था और किशोरी 10वीं की छात्रा थी। दोनों अमरोहा जिले के एक इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। एक मोहल्ले के होने के साथ ही एक जाति के हैं। वहीं परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
20 दिन पहले परिजनों को हुई थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी
प्रेमी युगल को परिजनों ने 20 दिन पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उन्हें प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने मिलने पर सख्ती कर दी। परिजनों ने किशोरी के घर से निकलने तक पर पाबंदी लगा दी थी। रविवार को किशोरी के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान किशोरी भाई व अन्य परिजन को चकमा देकर प्रेमी युवक के पास खेत पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000
कोट
प्रेमी युगल के शव मिलने की जानकारी हमें नहीं मिली। जहां की घटना बताई जा रही है। वहां जानकारी कराते हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपकुमार पंत, सीओ, हसनपुर।



000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें